बिंदेश्वर पाठक को मिला 'मित्तल राष्ट्रीय पुरस्कार'
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लुधियाना में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाठक को इस पुरस्कार से नवाजा। पाठक को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार मिला है।
नेहरू सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट द्वारा दिए जाने वाले इस पुरस्कार के अंतर्गत चार लाख रुपये नगद, एक पदक और एक प्रशस्तिपत्र दिया जाता है।
यह पुरस्कार एअरटेल भारतीय समूह के मालिक सुनील मित्तल और उनके भाई राकेश मित्तल के पिता सतपाल मित्तल की याद में दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications