हम अमेरिकी डॉलर को समर्थन देना जारी रखेंगे : रुड
भारत दौरे पर आए रुड ने पत्रकारों और व्यापारिक नेताओं से बातचीत में कहा, "अमेरिकी डॉलर स्थिरता मुहैया करवाएगा।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए एक मुद्रा का समर्थन करेगा तो उन्होंने कहा, "मैं भंडार के रूप में अमेरिकी डॉलर को समर्थन देना पसंद करूंगा और भविष्य में यह समर्थन जारी रहेगा क्योंकि यह स्थायित्व मुहैया करवाएगा।"
रुड ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्था अभी भी संकट से मुक्त नहीं है यद्यपि अर्थव्यवस्था का आधार और बैंकिंग व्यवस्था मजबूत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications