कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता करुणाकरन अस्पताल में भर्ती (लीड-1)
तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन को सांस लेने में तकलीफ और बुखार से पीड़ित होने के बाद गुरुवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों का कहना है कि भर्ती किए जाने के समय उनकी हालत नाजुक थी।
अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया, "तीन घंटे बाद उन पर दवाओं का असर शुरू हुआ है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल में भर्ती होते समय उनकी धड़कन कमजोर थी और रक्तचाप गिर गया था। शुरुआती दो घंटों में उन्होंने हमें बेहद चिंता में डाला। चिकित्सकों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है।"
जून में अपना 91वां जन्म दिवस मनाने वाले करुणाकरन को अभी तक गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
गृह मंत्री कोडियारी बालाकृष्णन उन्हें देखने अस्पताल गए जबकि मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन जल्द ही उनसे मुलाकात के लिए अस्पताल जाने वाले हैं।
बालाकृष्णन ने कहा, "उनकी हालात में सुधार है। जरूरत पड़ने पर हम अन्य स्थानों से भी विशेषज्ञों को बुलाएंगे।"
कांग्रेस की केरल इकाई के अध्यक्ष रमेश चेन्निथला दिल्ली की यात्रा अधूरी छोड़ वापस लौट रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications