शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 154 अंक लुढ़का (राउंडअप)
मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को कारोबार के दौरान गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 153.57 अंकों और निफ्टी 51.30 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 153.57 अंकों (0.91 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,696.03 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,896.62 के ऊपरी और 16,605.01 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 22.42 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 51.30 अंकों (1.03 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,952.65 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,014.40 के ऊपरी और 4,924.75 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 60.48 अंकों (0.93 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,417.13 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 19.83 अंकों (0.27 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 7,394.94 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान आईटी, तकनीकी कंपनियों और पूंजीगत वस्तुओं की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। आईटी के शेयर मूल्यों में 0.83 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.74 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुओं की कंपनियों के शेयर मूल्यों में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रियल्टी, धातुओं और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी के शेयर मूल्यों में 3.05 प्रतिशत,धातुओं के शेयर मूल्यों में 2.63 प्रतिशत और बैंकिंग क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 2.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1516 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट हुई, केवल 1201 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications