अगले हफ्ते भारत आ सकती है एफबीआई टीम (लीड-1)
अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि एफबीआई प्रमुख रोबर्ट म्यूलर संभवत: इस टीम का नेतृत्व नहीं करेंगे। इससे पहले म्यूलर के इस टीम का नेतृत्व करने की बात कही गई थी।
खुफिया अधिकारियों के अनुसार एफबीआई टीम भारत में हेडली के नेटवर्क और पाकिस्तान से गतिविधियां चलाने वाले आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंधों की जांच करेगी।
एफबीआई से मिली सूचना के अनुसार पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक हेडली मुंबई में जुलाई 2008 तक (लगभग दो वर्षो तक) एक वीजा एजेंसी चलाता था। उसने वर्ष 2006 से 2009 के बीच व्यापार वीजा के तहत नौ बार भारत की यात्रा की थी।
एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि शिकागो की एक अदालत ने एफबीआई से हेडली मामले की जांच 60 दिनों में पूरी करने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि एफबीआई ने हेडली और पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को लश्कर के इशारे पर भारत में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications