भारत और कनाडा के बीच नए व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे

टोरंटो, 12 नवंबर (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर 16 नवम्बर से शुरू हो रहे अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर पधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ नए व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

इस दौरे पर हालांकि भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु करार की तर्ज पर कनाडा के साथ प्रस्तावित परमाणु करार को मूर्त रूप देना संभव नहीं हो सकेगा क्योंकि दोनों देशों अभी इस दिशा में काम ही कर रहे हैं।

सिंगापुर में एशिया-प्रशांत आर्थिक यहयोग सम्मेलन (एपेक) में हिस्सा लेने के बाद हार्पर विदेश मंत्री लॉरेंस केन्नन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री स्टॉकवेल डे और संसदीय सचि दीपक ओबेरॉय आगामी 15 नवम्बर को मुंबई पहुंचेंगे।

मनमोहन सिंह के साथ वार्ता के दौरान द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए हार्पर विदेशी निवेश सुरक्षा समझौते (एफआईपीए) पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग से संबंधित कुछ समझौतों पर भी हस्ताक्षर हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष कनाडा ने अपनी परम्परागत नीतियों के उलट परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत का समर्थन किया था।

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त नरिंदर चौहान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "परमाणु सहयोग से संबंधित मुद्दे पर दोनों देशों के बीच अभी वार्ता जारी है। इसके वार्ताकार अगले सप्ताह फिर से भारत में बैठेंगे।"

उन्होंने कहा, "इसके अलावा कई समझौते हैं जो दोनों देशों के बीच हो सकते हैं। कृषि और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग से संबंधित समझौता पत्र तैयार है।"

अपने भारत दौरे के अंतिम दिन हार्पर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन करेंगे।

कनाडा-भारत व्यापार परिषद के पूर्व अध्यक्ष काम राठी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हार्पर की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों देशों में आर्थिक सहयोग के रास्ते खुलेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+