उड़ीसा की प्रमुख खनन कंपनियों पर छापे
छापे के दौरान पुलिस, वन विभाग, सतर्कता विभाग, आयकर विभाग के साथ ही अन्य विभागों के लगभग 100 अधिकारी शामिल थे।
सतर्कता विभाग के निदेशक अनूप कुमार पटनायक ने आईएएनएस को बताया," आज (गुरुवार) को भी छापे जारी हैं। प्रथम दृष्टि में मिले साक्ष्यों में कई तरह की अनियमितताएं पाई गई हैं।"
उन्होंने कहा," हम जांच कर रहे हैं कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे। ऐसा लगता है कि साक्ष्य मिटाने के लिए खानों को बंद कर दिया गया था।"
खनन के लिए वैध दस्तावेजों को न जमा करने की वजह से सप्ताह के शुरू में सरकार ने 69 खदानों में काम बंद करने और 482 व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications