शिक्षक की पिटाई से छात्रा घायल, अस्पताल में भर्ती
घटना जिले के सहसों थाना-क्षेत्र के हनुमंतपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की है, जहां बुधवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्ना लाल तिवारी ने कक्षा सात की छात्रा की जमकर पिटाई कर दी।
सहसों थाने के कार्यवाहक थाना-प्रभारी जयपाल सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी प्रधानाचार्य फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
दर्ज शिकायत में पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि बुधवार को कक्षा में शराब की बोतल लेकर आए प्रधानाचार्य ने उससे शराब परोसने को कहा और जब उसने इन्कार किया तो प्रधानाचार्य ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications