तमिलनाडु में जिलाधिकारी ने संपत्ति की घोषणा की
नमक्काल के जिलाधिकारी यू.सज्ञाम ने जिले की वेबसाइट पर अपनी संपत्ति की घोषणा की। घोषित संपत्ति के अनुसार सज्ञाम के पास बैंक में 7,172 रुपये हैं और इसके अलावा मदुरई में एक मकान है, जिसकी कीमत 900,000 रुपये है।
सज्ञाम ने कहा, "यह कोई महान काम नहीं है क्योंकि हर नौकरशाह को सरकार के पास अपनी संपत्ति का ब्यौरा पेश करना होता है। मैंने तो केवल अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया है।"
सज्ञाम ने कहा, "नौकरशाह को लेकर आम लोगों की राय बहुत खराब है। यह आगे चलकर समाज के लिए ठीक नहीं रहेगा। मेरा मानना है कि भ्रष्टाचार देश के विकास में सबसे बड़ी रूकावट है।"
सज्ञाम 18 वर्ष पूर्व तमिलनाडु प्रशासनिक सेवा से जुड़े थे। उन्हें वर्ष 2001 में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का दर्जा मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications