राज ठाकरे और 4 विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज
याचिकाकर्ता पुखराज दशोरा के वकील प्रदीप मारू ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा में मनसे के चार विधायकों शिशिर शिंदे, रमेश वंजाले, बसंत गीते और राम कदम ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी को जिस तरह हिंदी में शपथ लेने से रोकने की कोशिश की, वह राष्ट्रभाषा का अपमान है। इसी को लेकर उनके मुवक्किल पुखराज ने सीजेएम आर. आर. बड़ोदिया के न्यायालय में याचिका दायर कर भारतीय दण्ड विधान की धारा 153 (क) और (ख) के तहत मामला दर्ज करने का अनुरोध किया।
मारू के अनुसार सीजेएम ने बुधवार को दो गवाहों के बयान दर्ज किए और पक्ष सुनने के बाद राज तथा चार मनसे विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सभी को 14 दिसंबर को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications