नक्सलियों के साथ येचुरी के करीबी रिश्ते : ममता
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सभी नेताओं खासकर इसके पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी के नक्सलियों से करीबी रिश्ते हैं।
ममता ने बुधवार शाम यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा कि नेपाल के शीर्ष माओवादी नेताओं के साथ येचुरी की निकटता के कारण ही संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पूर्व सरकार ने उन्हें बतौर विशेष दूत नेपाल भेजा था।
मार्क्सवादियों और नक्सलियों पर हमला करते हुए ममता ने कहा कि उनकी पार्टी का नक्सली नेता किशनजी से कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा, "यह किशनजी कौन है।" हमारी पार्टी ने कभी भी नक्सलवाद और मार्क्सवाद की विचारधारा पर भरोसा नहीं किया
उन्होंने कहा, "हम कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं। हम महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस की शिक्षाओं पर भरोसा करते हैं।"
ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अध्रेन्दु सेन ने साफ कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस और नक्सलियों के बीच संबंधों का कोई प्रमाण नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications