स्वागत योग्य अतिथि हैं भारतीय छात्र : रुड
भारत दौरे पर आए रुड ने गुरुवार को कहा, "आस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र स्वागत योग्य अतिथि हैं। वे आस्ट्रेलियाई अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं। हम उन्हें सौहार्दपूर्ण ढंग से रहने देना चाहते हैं।"
दिल्ली के ताज महल होटल में उद्योगपतियों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि आस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे सभी विदेशी छात्र सौहार्दपूर्ण माहौल में मिलकर रहें।"
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने बुधवार को भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों के बारे में कहा था, "यह चिंता का विषय है। हमने उच्च स्तर पर अपनी चिंता जाहिर कर दी है। यह दुर्गभाग्यपूर्ण है कि बीते सप्ताह भारतीय छात्रों पर फिर से हमले हुए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications