दिल्ली में शनिवार से शुरू होगा व्यापार मेला
भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) द्वारा आयोजित इस मेले का उद्धाटन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल करेंगी। इसमें इस बार थाईलैंड सहयोगी देश है और चीन को इस मेले के मुख्य केंद्र में रखा गया है। मेले में इस बार 28 देशों के कारोबारी हिस्सा ले रहे हैं।
आयोजकों का कहना है कि मेले के पहले पांच दिनों को विशेष रूप से कारोबारी आगंतुकों के लिए आरक्षित किया गया है। इस दौरान एक दिन के लिए टिकट की कीमत के रूप में 400 रुपये और पूरे पांच दिनों के लिए 1,500 रुपये लिए जाएंगे।
आयोजकों ने कहा, "मेले के दौरान कारोबारी अवसरों व अन्य मुद्दों से जुड़े विषयों पर कई संगोष्ठियों और सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।"
मेले की शुरुआत सुबह 9.30 बजे होगी और यह 7.30 बजे तक चलेगा। पूरे प्रगति मैदान को धूम्रपान वर्जित क्षेत्र घोषित किया गया है।
सप्ताह के आखिरी दिनों में मेले में प्रवेश के लिए टिकटों की ब्रिकी दिन में सिर्फ दो बजे तक ही की जाएगी और चार बजे के बाद से प्रवेश पर भी रोक रहेगी।
आयोजकों ने कहा, "भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2009 में इस बार दुनिया भर के कारोबारी समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications