गिलगित-बाल्तिस्तान में मतदान शुरू
चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 23 विधानसभा क्षेत्रों के परिणामों की घोषणा 14 नंवबर को जाएगी। एक उम्मीदवार की मौत की वजह से एक सीट पर गुरुवार को मतदान नहीं हो सका।
चुनाव मैदान में लगभग 250 उम्मीदवार हैं, जिनके चुनावी भाग्य फैसला 770,000 मतदाता करेंगे। कुल मतदाताओं में लगभग 332,400 महिलाएं हैं।
अधिकारियों के अनुसार 23 विधानसभा क्षेत्रों में 900 से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दूसरी ओर कुछ अलगाववादियों ने मतदान का बहिष्कार भी किया है।
बलवरिस्तान नेशनल फ्रंट (बीएनएफ) के अध्यक्ष अब्दुल हामिद खान ने कहा कि सैकड़ों अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार कर इस्लामाबाद भेज दिया गया है। बीएनएफ 'गिलगित-बाल्तिस्तान लोकतांत्रिक गठबंधन' (जीबीडीए)में शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications