जापान के सम्राट ने राजगद्दी पर 20 वर्ष पूरे किए
समचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक टोक्यो के नेशनल थियेटर में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में प्रधानमंत्री यूकीओ हातोयामा ने अपनी सरकार की ओर से सम्राट को बधाइयां दीं।
अपने पिता हीरोहीतो की मृत्यु के बाद 7 जनवरी, 1989 को 75 वर्षीय अकीहीतो राजा बने थे।
अकीहीतो ने 12 नवम्बर 1990 को टोक्यो के इम्पीरियल पैलेस में जापान के 125वें सम्राट के रूप में आधिकारिक रूप से मुकुट ग्रहण किया था।
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बने जापान के नए संविधान में सम्राट से सभी राजनीतिक शक्तियां छीन ली गई थीं और राष्ट्र की एकता के रूप में उसकी भूमिका सीमित कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications