फिरोजाबाद का जनादेश मेरे खिलाफ : अखिलेश
अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "यह जनादेश मेरे खिलाफ है क्योंकि पहले यहां से मैं विजयी हुआ था।" वह सपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार राज बब्बर ने डिंपल यादव को 85,000 से अधिक मतों से पराजित किया है।
फिरोजाबाद की जीत के लिए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को बधाई देते हुए अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब दो धर्मनिरपेक्ष ताकतों के बीच लड़ाई होगी। एक का नेतृत्व वह करेंगे जबकि दूसरे का नेतृत्व कांग्रेस करेगी।
उन्होंने कहा, "अगर किसी ने मुझे चुनौती दी है तो मैं उस चुनौती को स्वीकार करता हूं।"
अखिलेश ने कहा कि सपा उम्मीदवार को हराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस ने फिरोजाबाद में समझौता किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications