बिहार में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद (लीड-1)
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक यू़ एस़ दत्ता ने बताया कि पुलिस ने गया जिले के दो स्थानों पर छापेमारी कर करीब 49 क्विं टल विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। यह किस तरह का विस्फोटक है, इस बारे में पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।
गया के पुलिस अधीक्षक सुशील खोपड़े ने बताया कि डेल्हा थाना क्षेत्र में कथित रूप से नक्सलियों से संबंध रखने वाले हरि यादव के मकान में छापेमारी कर 70 बोरों में रखे गए विस्फोटक बरामद किए गए। यहां से पुलिस ने नक्सली साहित्य भी बरामद किया है।
खोपड़े ने बताया कि पुलिस ने मुफस्सिल थाना के कौलक्षणी क्षेत्र में एक बंद पड़ी दुकान से करीब 30 बोरों में रखे गए विस्फोटक बरामद किए गए। उन्होंने आशंका जताई कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बाधा डालने के लिए नक्सलियों को उक्त विस्फोटक सौंपे जाने थे।
उन्होंने कहा कि विस्फोटक किस प्रकार है, उसका पता विशेषज्ञों की जांच के बाद ही चल सकेगा। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पटना के दो थाना क्षेत्रों से पिछले शनिवार और रविवार को करीब 900 किलोग्राम विस्फोटक, 7,221 कारत्ोूस, 14 अद्र्घनिर्मित कारबाइन, 50 डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में रासायनिक पदार्थ बरामद किए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications