कोयला खदान में हादसा, श्रमिक की मौत
छिंदवाड़ा 12 नवंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोयला खदान की छत ढह जाने से गुरुवार को एक श्रमिक की मौत हो गई।
परासिया थाने के प्रभारी अशोक चौरसिया ने आईएएनएस को बताया, "मातनी कोयला खदान की छत गुरुवार को ढह गई जिसमें दबकर एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की पहचान प्रभाकर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications