हांगकांग सीमा पर 'चेहरा-पहचान तकनीक' का इस्तेमाल होगा
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हांगकांग के सुरक्षा सचिव एम्बोर्सो ली ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी। फिलहाल हांगकांग सीमा पर स्थायी निवासी परिचय पत्र के जरिए प्रवेश करते हैं।
ली ने कहा कि अब 'चेहरा-पहचान तकनीक' के जरिए हांगकांग में लोग प्रवेश कर सकेंगे। बीजिंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी इसी तकनीक का प्रयोग किया जाता है।
ली ने कहा कि हांगकांग आव्रजन विभाग इस तकनीक को लागू करने पर विचार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि 'चेहरा-पहचान तकनीक' का प्रयोग उच्च तकनीक वाले कैमरे की सहयता से किया जाता है। चीन के कुछ शॉपिंग सेंटरों और सार्वजनिक इमारतों में क्लोज सर्किट टेलीविजन प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications