नए परीक्षण से जल्दी पता चल सकेगी कीटनाशकों की उपस्थिति
यह नया परीक्षण पारंपरिक परीक्षणों की अपेक्षा अधिक प्रायोगिक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस परीक्षण के परिणाम मिनटों में हासिल हो जाएंगे जबकि पारंपरिक परीक्षणों में रंग परिवर्तन का अध्ययन करने में घंटों लगते हैं।
कनाडा के मैकमास्टर विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्री और परीक्षण के अध्ययनकर्ता जॉन डी. बर्मन ने पाया कि कीटनाशकों की जांच करने वाले पहले से उपलब्ध परीक्षण खर्चीले और जटिल हैं और उनसे परिणाम प्राप्त करने में घंटों लग जाते हैं।
नए परीक्षण 'टेस्ट स्ट्रीप्स' की मदद से पांच मिनट के अंदर ही परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
'अमेरिकन कैमिकल सोसायटी' (एसीएस) की पत्रिका 'एनालिटिकल कैमिस्ट्री' के नवम्बर के अंक में इस अध्ययन के परिणाम प्रकाशित हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications