खाद्यान्नों की महंगाई 13.7 फीसदी बढ़ी
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी मूल्य सूचकांक के मुताबिक प्याज की कीमत में 33.4 फीसदी और आलू की कीमत में 27.9 फीसदी की तेजी आई।
आंकड़ों के मुताबिक सब्जियों की औसत कीमत में 18.6 फीसदी, दालों की कीमत में 16.83 फीसदी, चावल की कीमत में 15.95 फीसदी, गेहूं की कीमत में 5.19 फीसदी, फलों की कीमत में 7.05 फीसदी और दूध की कीमत में 7.99 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
सरकार के नए दिशानिर्देशों के तहत दूसरे सप्ताह ये आंकड़े जारी हुए हैं। सरकार ने प्राथमिक वस्तु और ईंधन सूचकांक को साप्ताहित आधार पर जारी करने पर रोक लगा दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications