पाक में आतंकवादी हमलों की पीछे अलकायदा!

पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' ने अपने संपादकीय में कहा है कि आतंकवादी हमलों के पीछे अलकायदा का हाथ हो सकता है। समाचार पत्र के अनुसार तालिबान ने देश में जिस प्रकार के आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया है उसमें अलकायदा का हाथ हो सकता है।

समाचार पत्र ने कहा है, "यह काफी स्पष्ट है कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को विभिन्न स्रोतों से आतंकवादी हमलों के लिए बड़ी मात्रा में धन मिल रहा है। अलकायदा कई बार पाकिस्तान के खिलाफ जंग की बात कर चुका है। ऐसे में कहा जा सकता है कि टीटीपी को अलकायदा की सहायता मिल रही है।"

समाचार पत्र ने कहा, "यदि अलकायदा वास्तव में स्थानीय तालिबानी आतंकवादियों की सहायता कर रहा है तो यह न केवल अपने देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरे का संकेत है।"

दूसरी ओर अफगान तालिबान ने टीटीपी के अभियानों को सहायता देने से इंकार किया है। अफगान तालिबान के कमांडर अब्दुल मन्नान ने पाकिस्तान में हुए आत्मघाती विस्फोटों की निंदा की है और इसे गैर इस्लामिक करार दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+