पाकिस्तान के 5 पुलिस परिसरों में अंधेरा
पाकिस्तानी अखबार 'द न्यूज' ने खबर दी है कि सिंध सूबे के पुलिस विभाग द्वारा बिजली के बिल नहीं चुकाए जाने की वजह से केईएससी ने बुधवार को सिंध पुलिस के पांच परिसरों में बिजली आपूर्ति रोक दी।
सिंध प्रांत में चुंदरीगर रोड स्थित केंद्रीय पुलिस कार्यालय, रज्जाकाबाद स्थित शहीद बेनजीर भुट्टो पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, बालदिया कस्बे में स्थित एसआरपी बेस-1, कराची प्रशिक्षण संस्थान और यातायात प्रशिक्षण संस्थान में बिजली की आपूर्ति बुधवार को ठप कर दी गई, जिससे ये केंद्र अंधेरे में डूबे रहे।
सिंध पुलिस को बिजली के बकाए बिल के भुगतान को लेकर कई बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं। भुगतान नहीं होने पर ही बुधवार को यह कदम उठाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications