हिमाचल में लापता युक्रेन के पैराग्लाइडर की तलाश शुरू
पुलिस उपाधीक्षक राकेश सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पालमपुर की पहाड़ियों में बुधवार की सुबह युक्रेन के पैराग्लाइडर की खोज शुरू कर दी गई। इसके लिए इगोर के परिवार ने भी एक हेलीकॉप्टर को किराये पर लिया है।"
48 वर्षीय इगोर पांच नवंबर से ही लापता हैं। उन्होंने पालमपुर के पास बिलिंग से बीर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन तेज हवाओं की वजह से वह मार्ग भटक गए।
राकेश सिंह ने कहा कि हेलीकॉप्टर ने इगोर का पता लगाने के लिए मंगलवार को उड़ान भरी थी लेकिन खराब मौसम के वजह से कोई सुराग नहीं मिल पाया। इगोर का पता लगाने के लिए विशेष बचाव दल को भी लगाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications