चक्रवाती तूफान 'फयान' का खतरा बढ़ा (लीड-1)
चक्रवाती तूफान को नया नाम 'फयान' दिया गया है। तूफान देर रात 2.30 बजे गोवा तट से 250 किलोमीटर दूर पश्चिम में था। आईएमडी ने इसके बारे में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। यह 'रेड अलर्ट' जारी करने से पहले का कदम है। उस समय फयान मुंबई से 420 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम और गुजरात के सूरत से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपश्चिम में था।
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, "तूफान और जोर पकड़ सकता है तथा उत्तर और पूर्वोत्तर की ओर बढ़ते हुए गुरुवार तड़के दक्षिण गुजरात और महुवा एवं दहानू के बीच से उत्तर महाराष्ट्र तट को पार कर सकता है।"
मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है और 'बांबे हाई' के तेल कुओं की सुरक्षा मजबूत कर दी गई है।
आईएमडी का अनुमान है कि फयान बुधवार दिन में 11.30 बजे के आसपास 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगा। एक मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार को कहा कि फयान की वजह से कई जगह पर सामान्य बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
आईएमडी की ओर से कहा गया है, "चक्रवात की वजह से कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र के तटों पर अगले 36 घंटों के दौरान 55 से 70 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इन तीनों राज्यों के तटों पर समुद्री हालात बहुत विषम होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications