कोहरे के कारण दिल्ली में प्रभावित हुई दृश्यता

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार की सुबह कोहरा छाने से दृश्यता 500 मीटर तक सीमित हो गई। यद्यपि इससे उड़ानें प्रभावित नहीं हुई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 5.30 बजे दृश्यता 500 मीटर थी जो कि 9.30 बजे बढ़कर 1,000 मीटर हो गई।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, "इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सभी उड़ाने अपने निर्धारित समय पर ही चल रही हैं।"

आईएमडी ने बढ़ते हुए पश्चिमी विक्षोभ को कोहरे की वजह बताया है।

अधिकारी ने कहा, "बढ़ते हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण सप्ताह के मध्य में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।"

बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस है जो कि औसत से कुछ कम है। जबकि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आईएमडी ने आकाश पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की घोषणा की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+