'पर्यटकों की आमद के साथ बढ़ सकता है नशीली दवाओं का व्यापार'
अधिकारी ने कहा रूसी, अफ्रीकी और भारतीय लोग भी नशीली दवाओं के व्यापार में लिप्त है। पुलिस अधीक्षक (सीआईडी) आत्माराम देशपांडे ने मंगलवार को कहा कि पुलिस प्रदेश के नशीली दवाओं के माफिया से निपटने के लिए सभी आवश्यक सावधानियां बरत रही है।
देशपांडे ने कहा, "अब मौसम शुरू हो रहा है और पर्यटकों ने आना शुरू कर दिया है, ऐसे में जो लोग नशीली दवाओं का व्यापार करते हैं वे इसके लिए तैयार हो गए हैं। नशीली दवाओं को हासिल करना उनका काम है और हमारा काम उनके गठजोड़ को तोड़ना है।"
प्रदेश में नशीली दवाओं के एक माफिया की उपस्थिति का संकेत देते हुए उन्होंने कहा, "ऐसे कई तरीके हैं जिनके माध्यम से नशीली दवाएं गोवा लाई जाती हैं। इसके लिए असंगठित और संगठित तरीकों को अपनाया जाता है।"
गोवा पुलिस नशीली दवाओं के व्यापार के प्रति आंखें मूंदने के लिए मशहूर है। उत्तरी गोवा के आरमबोल, मोरजिम, एश्वम, अंजुना जैसे तटीय इलाकों में नशीली दवाओं का व्यापार ज्यादा होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications