आतंकवादी हिंसा को देखते हुए फिल्म का प्रदर्शन टाला
निर्माता और निर्देशक एजाज बाजवा ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी प्रतीक्षारत पंजाबी फिल्म 'चन्ना सच्ची मुच्ची' का प्रदर्शन टल गया है।
फिल्म के कलाकारों में बाबर अली, मोआमर राणा, साईमा, हिना शाहीन और शफक चीमा शामिल हैं।
समाचार पत्र द न्यूज में बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक बाजवा का कहना है कि यह फिल्म ईद उल अजहा पर प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन मौजूदा परिस्थितियों के चलते इसका प्रदर्शन टाल दिया गया।
उन्होंने कहा कि जब तक देश में दोबारा शांति व्यवस्था स्थापित नहीं होती तब तक वह अपनी फिल्म को पाकिस्तान के सिनेमा हॉलों में प्रदर्शित न करने के लिए मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है।
फिल्म के अभिनेता बाबर अली का कहना है कि आतंकवाद और असुरक्षा के मौजूदा वातावरण में फिल्म का प्रदर्शन टाला जाना एक अच्छा निर्णय है। यद्यपि वह उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि जल्दी ही स्थितियां सामान्य हो जाएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications