'प्राथमिकियों को पढ़ने योग्य पाकिस्तानी पुलिस'
कराची, 11 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी थाने में दर्ज होने वाली प्राथमिकियों की अस्पष्टता से आजिज आ चुके एक मंत्री ने पुलिस को आदेश दिया है कि इन रपटों को 'पढ़ने योग्य' बनाया जाए।
सिंध के विधि मंत्री मुहम्मद अयाज सुमरू ने अपने कार्यालय में एक बैठक के दौरान इस आशय का निर्देश जारी किया। इस बैठक में शहर के पुलिस अधिकारी वसीम अहमद ने भी हिस्सा लिया।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने बुधवार को खबर दी कि अहमद से प्राथमिकियों को सरकारी वकीलों के पढ़ने योग्य बनाने को कहा गया।
जिले के सरकारी वकीलों ने इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है कि प्राथमिकियां इतनी लापरवाही से लिखी जाती हैं कि उनको पढ़ा नहीं जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications