पश्चिमी तट पर चक्रवाती तूफान 'फयान' का खतरा
इस तूफान को नया नाम 'फयान' दिया गया है। तूफान मंगलवार को दिन में 2.30 बजे गोवा के तट से 250 किलोमीटर सीधे पश्चिम में था। आईएमडी ने इसके बारे में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। यह 'रेड अलर्ट' जारी करने से पहले का कदम है।
आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, "तूफान के और जोर पकड़ सकता है तथा उत्तर और पूर्वोत्तर की ओर बढ़ते हुए 12 नवंबर को शुरुआती घंटों में दक्षिण गुजरात और महुवा एवं दहानू के बीच से उत्तर महाराष्ट्र तट को पार कर सकता है।"
मछुआरों से पहले ही कह दिया गया कि वे समुद्र में न जाएं। खबरों के मुताबिक 'बांबे हाई' के तेल कुओं की सुरक्षा मजबूत कर दी है।
आईएमडी का अनुमान है कि फयान बुधवार दिन में 11.30 के आसपास 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ेगा। एक मौसम वैज्ञानिक ने बुधवार को कहा कि फयान की वजह से कई जगह पर सामान्य बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश के आसार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications