'सर्वोच्च न्यायालय की वैधानिक और कार्यकारी शक्तियां क्या हैं?'
न्यायमूर्ति मारकंडे काटजू और न्यायमूर्ति अशोक कुमार गांगुली की पीठ ने संविधान पीठ से यह जानना चाहा है कि क्या अदालतें कानून बना सकती हैं और उन्हें लागू कर सकती हैं, जो कि विधायिका और कार्यपालिका के अधिकार में है।
पीठ ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व के उस आदेश को सुरक्षित करते हुए इस महत्वपूर्ण मुद्दे को एक संविधान पीठ के पास परीक्षण के लिए स्थानांतरित कर दिया, जिसके तहत देश भर में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्र संगठन के चुनाव आयोजित करने के लिए दिशानिर्देश निर्धारित किए गए थे।
पीठ ने आदेश दिया कि सर्वोच्च न्यायालय की वैधानिक और कार्यकारी शक्तियां सुनिश्चित की जाएं। इसके साथ ही पीठ ने महान्यायाधिवक्ता गोपाल सुब्रमण्यम के उस तर्क को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सामाजिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अदालतें इस तरह के निर्देश जारी करने को अधिकृत हैं।
अदालत ने कहा, "आज ऊंची कीमतें और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी पसरी हुई है। ये स्थितियां सामाजिक जरूरतों पर दबाव बना रही हैं। लेकिन क्या हम इन मामलों में सरकार को आदेश पारित कर सकते हैं?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications