गोवा विस्फोट मामले में इंजीनियर गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विस्फोट मामले में 20 वर्षीय धनंजय अशतेकर को गिरफ्तार किया गया है। रत्नागिरी में रहने वाला अशतेकर टंडेम में सनातन संस्था के अन्य सदस्यों के साथ कार्य करता था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अशतेकर को विशेष जांच दल (एसआईटी) कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। विस्फोट मामले में अपनी भूमिका स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
गोवा विस्फोट मामले में इससे पहले विनय तालेकर और बिनायक पाटिल को गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications