अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में इस बार दिखेगी मारवाड़ अंचल की बहुरंगी छाप

राजस्थान पैवेलियन के प्रभारी अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी राजस्थान लघु उद्योग निगम लिमिटेड द्वारा मण्डप तैयार करवाया जा रहा है। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री मनोहर कांत की पहल पर मण्डप में बनाया जा रहा "शिल्पग्राम" क्रस्टल इस बार विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस शिल्पग्राम के आंगन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के हस्तशिल्प एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिल सकेगा। प्रदेश के मास्टर क्राफ्ट्समैन यहां अपने फन का जादू बिखेरेंगे और मौके पर ही हस्तशिल्प-कला का जीवंत प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान मण्डप को तैयार करने में जुटे चिरंजन संस्था के रंजन खन्ना ने बताया कि इस बार राजस्थान मंडप के बाहरी आवरण में राजस्थान की पारम्परिक छवि के साथ-साथ आधुनिक राजस्थान की झलक भी देखने को मिलेगी। मण्डप की दीवारें जहां प्रदेश के रंग बिरंगे चित्रों से भरी होंगी वहीं यहां ट्रांसलाइट्स और विशेष कोलाज में आधुनिक राजस्थान की झांकी का दिग्दर्शन भी करवाया जाएगा।

भारतीय व्यापार संवद्र्घन प्राधिकरण (आई.टी.पी.ओ.) द्वारा इस वर्ष व्यापार मेले का थीम "सेवाओं का निर्यात" रखा गया है। राजस्थान मण्डप में इस थीम के अनुरूप कई मॉडल्स, झांकियां, कोलाज, ट्रांसलाइट्स, डमी आदि प्रदर्शित होंगी। राजस्थान से हस्तशिल्प, टैक्सटाइल्स, जैम्स एण्ड ज्वैलरी आदि सेवाओं का निर्यात होता है।

प्रदेश की बहुरंगी कला एवं संस्कृति के संवाहक के रूप में राजस्थान के लोक कलाकार दुनियाँ के विभिन्न देशों में जाकर सेवाओं का निर्यात कर नाम कमाते हैं। मण्डप में इसकी झलक भी दिखाई देगी। इसी प्रकार आयुर्वेद, योगा आदि क्षेत्रों में भी राजस्थान का विश्व के मानचित्र पर अपना विशिष्ट स्थान है।

मण्डप में इस बात को दर्शाने का विशेष प्रयास किया जा रहा है कि राजस्थान की लोकप्रिय एवं मशहूर साड़ियों विशेषकर कोटा डोरिया, सांगानेरी, बगरू, बंधेज आदि प्रिंट के परिधानों की परम्परागत मौलिकता को बनाये रखते हुए उसमें आधुनिक फैशन की डिजाइनों के मिश्रण से बनने वाले नये उत्पादों जिनकी की देश-विदेश में बहुत ही मांग है। इन वस्त्रों की नई ढंग से उपयोगिता होने के साथ ही इनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मण्डप में राजस्थानी वस्त्रों की सुंदर झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+