ओबामा ने फोर्ट हुड के मृतकों को श्रद्धांजलि दी
अमेरिकी सेना के हजारों जवान काली टोपियां पहनकर मृतकों के परिवारों के साथ शोक सभा में शामिल हुए। ओबामा ने कहा कि इन हत्याओं को कोई भी धर्म उचित नहीं ठहरा सकता।
ओबामा ने कहा, "इन अमेरिकी जवानों की मौत विदेशी धरती पर लड़ाई में नहीं हुई। ये अमेरिकी धरती पर मारे गए। इसके कारण यह त्रासदी अधिक दुखदायी और गहरी है।"
उल्लेखनीय है कि फोर्ट हुड में 40,000 सैनिक और उनके परिवार रहते हैं। यह पूरी दुनिया में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य अड्डा और सैनिकों को इराक और अफगानिस्तान भेजने का महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications