होशंगाबाद में पुलिस हिरासत से 4 कैदी फरार
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कैदियों को पेशी के लिए सोहागपुर के न्यायालय में लाया गया था। पेशी के बाद जैसे ही कैदियों को हथकड़ी खोल कर लॉकअप में बंद किया जा रहा था तभी एक कैदी ने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और भाग खड़ा हुआ। जब तक पुलिस जवान संभल पाते तब तक तीन अन्य कैदी भी भागने में सफल हो गए।
सोहागपुर थाने से मिली जानकारी में बताया है कि पुलिस को चकमा देकर भागे कैदियों के नाम हैं परीक्षित बंगाली, अमर बंगाली, संजय बंगाली और सागर बंगाली। इन पर चोरी आदि के आरोप हैं। पुलिस फरार हुए कैदियों की तलाश में जुटी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications