पाकिस्तान में आतंकवादियों के हमलों में 10 सैनिकों की मौत
देश के अर्धसैनिक सीमांत कोर के प्रवक्ता फजल-उर-रहमान ने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगते कबायली जिले मोहम्मद एजेंसी में सुरक्षा बलों का वाहन एक बारूदी सुरंग विस्फोट की चपेट में आ गया जिससे वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। इस हादसे में आठ जवानों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
इसी जिले में बेजई इलाके में तालिबान लड़ाकों ने 52 अर्धसैनिक जवानों के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया।
स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी रोशन खान ने कहा कि इस हादसे में दो सैनिकों की मौत हो गई दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमले की वजह से 10 सैनिक लापता है जिन्हें तलाशने का काम जारी है।
एक खुफिया अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि आतंकवादियों ने 12 आतंकवादियों को बंधक बना लिया था जिसमें से दो की हत्या कर दी और शेष को अपने कब्जे में ले गए।
खान ने कहा कि सेना के हेलीकाप्टर ने तालिबान के ठिकानों पर हमला किया जिसमें कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications