मोहन भागवत से मिले राजनाथ सिंह (लीड-1)

आरएसएस के सूत्रों ने इस मुलाकात की पुष्टि करते हुए आईएएनएस से कहा, "हां, राजनाथ सिंह ने मोहन भागवत से मुलाकात की है।"

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजनाथ सिंह का कार्यकाल आगामी दिसंबर में समाप्त हो रहा है और पार्टी ने अब तक उनके उत्तराधिकारी के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।

सूत्रों के मुताबिक राजनाथ ने पार्टी से संबंधित विभिन्न मसलों पर भागवत से लगभग दो घंटे तक चर्चा की। समझा जाता है कि राजनाथ और भागवत के बीच पार्टी में चल रही मौजूदा हलचल के बारे में चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि दोनों ने मंगलवार को आए उपचुनाव के नतीजों, कर्नाटक में एक पखवाड़े से अधिक तक चले राजनीतिक नाटक और पार्टी के भावी अध्यक्ष को लेकर चल रही चल रही सांगठनिक कवायदों पर चर्चा की।

पार्टी अध्यक्ष पद के लिए दूसरी पीढ़ी के नेताओं में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली एवं वेंकैया नायडू के नाम चर्चा के केंद्र में है।

भागवत ने हालांकि पिछले दिनों कहा था कि पार्टी को दिल्ली से बाहर के नेताओं पर भी विचार करना चाहिए। इसके बाद गोवा के मनोहर र्पीकर तथा महाराष्ट्र से नितिन गडकरी और बाल आप्टे के नाम पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर से संवाददाताओं ने जब भागवत-राजनाथ मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "राजनाथ जी स्वयंसेवक हैं इसलिए वह भागवत जी मिलने जाते रहते हैं।"

यह पूछे जाने पर कि भाजपा के फैसले झंडेवालान स्थित संघ मुख्यालय में तय होते हैं कि अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में, जावड़ेकर ने कहा, "पार्टी के फैसले पार्टी में तय होते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+