वाशिंगटन में हत्याओं से दहशत फैलाने वाले को मृत्युदंड
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्जीनिया राज्य की जेल की एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। मुहम्मद (17 वर्ष) ने ली बॉयड माल्वो के साथ मिलकर अक्टूबर 2002 में वाशिंगटन, वर्जीनिया और मेरीलैंड के उपनगरों में कम से कम 16 लोगों को गोली मारी,इनमें से 10 लोगों की मौत हुई।
वर्जीनिया के ग्रीन्सविले सुधार केंद्र में मुहम्मद को मौत की सजा दी गई।
जूरी ने माल्वो को मौत की सजा देने से इंकार कर दिया और उसे बिना पेरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications