अल सल्वाडोर में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 144 हुई
सैन सल्वाडोर, 11 नवंबर (आईएएनएस)। समुद्री तूफान इडा के कारण भारी वर्षा और भूस्खलन से अल सल्वाडोर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 144 हो गई है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पिछले सप्ताह आए तूफान के बाद से हजारों लोग बेघर हुए हैं।
आपात राहत अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से 144 लोगों की मौत हुई है और 13,000 लोगों को अस्थाई राहत शिविरों में रखा गया है।
तूफान के गुजरने के बाद भी अल सल्वाडोर के 14 में से पांच प्रांतों में भारी वर्षा जारी है।
सैन सल्वाडोर से 48 किलोमीटर पूर्व में स्थित कस्बे सैन विंसेटा में भारी भूस्खलन से 16,00 घर और 24 पुल नष्ट हो गए हैं।
सरकार ने सोमवार को आपात स्थिति की घोषणा करते हुए राहत और बचाव कार्यो को तेज कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications