मध्य प्रदेश में बादल छाए, भारी वर्षा की आशंका
पिछले दो दिनों से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। राजधानी के तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बुधवार को पूरे दिन बदली छाई रही और फुहारों का सिलसिला जारी रहा। पचमढ़ी में तीन सेंटीमीटर वर्षा हुई। खंडवा, खरगोन और सिवनी में भी एक-एक सेंटीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है।
मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल छाए रहेंगे। साथ ही भोपाल,उज्जैन, होशंगाबाद, इंदौर संभाग के सभी जिलों में वर्षा की संभावना है, जबकि जबलपुर, रीवा और सागर संभाग के कुछ जिलों में वर्षा हो सकती हैं। आगामी 48 घंटों में उज्जैन और इंदौर संभागों में गरज के साथ भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications