अमेरिका ने उत्तर कोरिया को आगाह किया
वाशिंगटन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के युद्धपोतों के बीच गोलाबारी के बाद पैदा तनाव को देखते हुए अमेरिका ने उत्तर कोरिया से तनाव को और अधिक नहीं बढ़ाने का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने कहा, "उन्हें आशा है कि उत्तर कोरिया पीले सागर में आगे ऐसी कोई कार्रवाई नहीं करेगा जिससे तनाव बढ़े।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के चार एशियाई देशों के दौरे के शुरू होने के पहले उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच झड़प हुई। उत्तर कोरिया के साथ परमाणु हथियारों के मुद्दे पर वार्ता फिर शुरू करने का प्रयास करने के लिए ओबामा दौरे के अंत में सियोल जाएंगे।
दोनों पक्षों ने गोलाबारी के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications