राजनाथ ने की भागवत से मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक राजनाथ ने पार्टी से संबंधित विभिन्न मसलों पर भागवत से लगभग दो घंटे तक चर्चा की। माना जा रहा है कि दोनों ने मंगलवार का आए उपचुनाव के नतीजों, कर्नाटक में एक पखवाड़े से अधिक तक चले लंबे नाटक और पार्टी के भावी अध्यक्ष को लेकर चल रही चल रही सांगठनिक कवायदों पर चर्चा की।
भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर से संवाददाताओं ने जब भागवत-राजनाथ मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "राजनाथ जी स्वयंसेवक हैं इसलिए वह भागवत जी मिलने जाते रहते हैं।"
यह पूछे जाने पर कि भाजपा के फैसले झंडेवालान स्थित संघ मुख्यालय में तय होते हैं कि अशोक रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में, जावड़ेकर ने कहा, "पार्टी के फैसले पार्टी में तय होते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications