माकपा से गठबंधन की समीक्षा करेगा फारवर्ड ब्लॉक
फारवर्ड ब्लॉक के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "कोलकाता में आगामी 17 से 21 दिसम्बर तक होने वाली पार्टी कांग्रेस में हम माकपा के साथ अपने गठबंधन की समीक्षा करेंगे।"
फारवर्ड ब्लॉक के ही एक वरिष्ठ नेता ने तो यहां तक कह दिया कि पार्टी कांग्रेस में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में भी विचार किया जाएगा।
इस नेता ने कहा, "माकपा के साथ गठबंधन की समीक्षा करने के लिए हमारे कार्यकर्ताओं का हमारे ऊपर जबरदस्त दबाव है।" उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के साथ जाने में हमें कोई परेशानी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सातों सीटें जीती जिस पर उसने अपने उम्मीदवार उतारे थे। फारवर्ड ब्लॉक को एक मात्र सीट पर सफलता मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications