दिल्ली में डेंगू के 45 नए मामले
राज्य के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्या ने आईएएनएस को बताया, " दिल्ली में बुधवार को डेंगू के 45 नए मामले सामने आए जिसके बाद डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 672 तक पहुंच गई है।"
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को स्वीकार किया था कि राजधानी में डेंगू बीमारी की समस्या गंभीर होती जा रही है। डेंगू से दिल्ली में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा था, " डेंगू बीमारी का फैलाव एक बड़ी समस्या बन गया है। मैं समझता हूं कि दिल्ली सरकार इस बीमारी को रोकने के लिए पूरा प्रयास कर रही है।"
दिल्ली की स्वास्थ्य मंत्री किरण वालिया डेंगू की रोकथाम में नाकाम होने पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की आलोचना कर चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications