रूसी उप प्रधानमंत्री ने परमाणु परियोजना की समीक्षा की

एक हजार मेगावाट के दो रूसी रिएक्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और पहली इकाई के अगले वर्ष के प्रारंभ में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि दूसरी इकाई के लगभग आठ महीने बाद शुरू होने की संभावना है। रूस इन दोनों रिएक्टर को हमेशा ईंधन उपलब्ध कराता रहेगा।

सोबयानिन ने परमाणु विद्युत निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस. के. जैन तथा निगम के अन्य अधिकारियों के साथ इस परियोजना की स्थिति की समीक्षा की।

रूस ने कुदनकुलम के लिए चार और रिएक्टर की आपूर्ति करने पर सहमति जताई है।

पहले रिएक्टर के लिए अगस्त महीने में वास्तविक ईंधन जैसा ही वजनी और गुणधर्मो वाला मगर यूरेनियम विहीन नकली ईंधन प्राप्त हो गया था।

इसके पहले कुदनकुलम की 1,000 मेगावाट की दूसरी इकाई के लिए रूस से यूरेनियम की पहली खेप प्राप्त हुई थी। पहली इकाई के लिए ईंधन की खेप 2008 की प्रारंभ में ही प्राप्त हुई थी।

अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना के लिए रूस से ईंधन की एक और खेप और अन्य कल-पुर्जे इसी महीने में प्राप्त हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+