मुझे प्रधानमंत्री बनने से रोकने वालों को मिली हार : मायावती

विधानसभा की 11 और लोकसभा की एक सीट के उपचुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद बुधवार को मायावती ने एक बयान जारी कर कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में दलित की बेटी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए समूचा विपक्ष एकजुट हो गया था।

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि किस तरह से जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ-साथ कांग्रेस को भी नकार दिया है। मायावती के मुताबिक जनता ने एक बार फिर बसपा की 'सर्वजन हिताय-बहुजन सुखाय' नीति पर भरोसा दिखाया है।

बीते लोकसभा चुनावों में प्रदेश में तीसरे पायदान पर आने वाली बसपा ने गत सात नवंबर को हुए 11 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में 9 सीटों पर जीत दर्ज करके विपक्षी दलों का सूपड़ा साफ कर दिया।

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने वाले मुलायम सिंह को तगड़ा झटका दिया है।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राज बब्बर की जीत पर मायावती ने कहा कि वहां कांग्रेस की जीत वास्तव में मुलायम के परिवारवाद के प्रति जनता की नाराजगी का परिणाम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी की सुनिश्चित जीत को देखते हुए भाजपा ने अपने वोट कांग्रेस प्रत्याशी को दिलवा दिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+