आवासीय योजना के तहत 34000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी
आवास मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन के तहत सरकार ने 14.5 लाख घरों के निर्माण की मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य चुने हुए शहरों में तेजी से योजना के अनुरूप विकास करना है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 18,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान पहले से क्रियान्वित किया जा चुका है जो वर्ष 2005-2012 के लिए आवंटित कुल राशि से अधिक है।
राज्यों के लिए 7,192 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता जारी की जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications