नोएडा के लिए शुक्रवार से दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) के आयुक्त आर.के.कर्दम ने यमुना बैंक-नोएडा लाइन का मंगलवार और बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने इस पर आम लोगों के लिए रेलगाड़ी चलाने को हरी झंडी दे दी।
गौरतलब है कि 13.1 किलोमीटर लंबे यमुना बैंक से नोएडा रूट की शुरुआत के बाद यमुना बैंक -द्वारका मार्ग 34.3 किलोमीटर लंबा हो जाएगा।
डीएमआरसी का लक्ष्य है कि इस खंड की शुरुआत के बाद इस नए रूट पर प्रतिदिन लगभग 53,000 लोग यात्रा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications