एसी डिब्बों में आरएसी यात्रियों को भी मिलेगा विस्तार
इससे पहले एसी डिब्बों में आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बिस्तर नहीं दिया जाता था, हालांकि उनके टिकट में बिस्तर का शुल्क जोड़कर लिया जाता है।
रेलवे ने एक बयान में कहा है कि सीधी दुरंतो रेलगाड़ियों में शयनयान श्रेणी के यात्रियों को भी बिस्तर मुहैया कराया जाएगा।
इस सेवा के लिए प्रत्येक यात्री से 25 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
रेलवे ने बयान में कहा है, "फिलहाल हमने यह सुविधा केवल दुरंतो रेलगाड़ियों में शुरू की है लेकिन बाद में इसे अन्य लंबी दूरी की रेलगाड़ियों में भी शुरू किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications