शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 409 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 409.04 अंकों की वृद्धि के साथ 16,849.60 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स बुधवार सुबह 16444.44 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 16887.80 के उच्चतम और 16405.19 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 129.35 अंकों की वृद्धि के साथ 5,003.95 पर बंद हुआ।
निफ्टी बुधवार सुबह 4882.30 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 5016.70 के उच्चतम और 4870.05 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 127.67 अंकों (2.01 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,477.61 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 116.86 अंकों (1.60 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,414.77 पर बंद हुआ।
बुधवार को बीएसई के सभी सेक्टरों तेजी दर्ज की गई। सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने वाले सेक्टरों में धातु (4.27 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (3.94 फीसदी) और टेक (3.36 फीसदी) शामिल रहे। इसके अलावा दो सेक्टरों हेल्थ केयर (1.88 फीसदी) और एफएमसीजी (0.55 फीसदी) को छोड़ बाकी सभी सेक्टरों में दो फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने वाली कंपनियों के शेयरों में स्टरलाइट 6.50, जयप्रकाश एसोसिएट्स 6.27, रिलायंस इंफ्रा 5.31 और टाटा मोटर्स 4.68 फीसदी शामिल रहीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications